Home > Hindi News > मप्रः पूर्व मंत्री के खिलाफ बहू थाने में

मप्रः पूर्व मंत्री के खिलाफ बहू थाने में

http://www.bhaskar.com/article/NAT-fir-against-madhya-pradesh-former-home-minister-rustam-singh-1006597.html?PRV=

 

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रुस्तम सिंह की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है। कल तक लापता बताई जा रही रुस्तम की बहू ने अब अपने ससुर के खिलाफ थाने तक पहुंच गई है। कुलदीप की पत्नी दीप्ति ने ससुर रुस्तम सिंह के खिलाफ हरियाणा के यमुनानगर में दहेज का मामला दर्ज कराया है।

बहू ने दर्ज शिकायत में ससुर और परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रतिदिन प्रताड़ित करते हैं। उसने बताया कि दहेज को लेकर आए दिन ससुर रुस्तम सिंह, सास कमलेश व पति कुलदीप उसे और उसके बच्चे को ताड़ना देते हैं। हरियाणा के पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य की बेटी दीप्ति की शिकायत पर यमुना नगर पुलिस ने 21 मई को ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि दीप्ति की शादी 2 फरवरी 2009 को हुई थी। ससुराल वाले दीप्ति उसके पांच माह के बेटे और पिता के लापता होने की सूचना भोपाल के कमला नगर पुलिस में दर्ज कराई थी। कमला नगर पुलिस के मुताबिक वैशाली नगर में रुस्तम सिंह के बेटे कुलदीप सिंह परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस ने बताया कि कुलदीप ने 20 मई को भोपाल के कमला नगर थाने में अपनी पत्नी दीप्ति सिंह (27) की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

उन्होंने पुलिस को बताया है कि दीप्ति 17 मई को अपने पांच माह के बेटे वीर प्रताप सिंह और पिता रोशनलाल आर्य के साथ न्यू मार्केट के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इस बारे में श्री सिंह ने कहा कि लगातार कोशिश करने के बाद भी बहू और उनके पिता से मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। जबकि दीप्ति का आरोप है कि जब से उसकी शादी हुई तभी से ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं।

About these ads
Categories: Hindi News
  1. No comments yet.
  1. No trackbacks yet.

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

%d bloggers like this: